फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: शादी समारोह से लौट रही कार नाले में गिरी, मां-बेटे की मौत, तीन लोग घायल

Sat, 12 Dec 2020 08:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सूखे नाले में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के  थाना पचोखरा क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


नारखी ग्राम पंचायत के प्रधान देवेन्द्र सिंह के परिवार के लोग गत शुक्रवार सायं टूंडला में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। रात करीब 12 बजे अपनी कार से वापस नारखी लौट रहे थे। 


थाना पचोखरा क्षेत्र के नारखी रोड पर स्थित नगला सूरज के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में प्रधान की भाभी मुन्नी देवी (48) पत्नी रबेन्द्रपाल सिंह व भतीजा अखंड प्रताप सिंह (22) पुत्र रबेन्द्र पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


कार में सवार अर्जुन सिंह, हेमंत सिंह व कार चला रहा आकेश सिंह पुत्र रबेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी टूंडला देवेन्द्र कुमार ने कहा कि जानकारी में आया है कि कार चालक शराब के नशे में था। वह कार तेज चला रहा था, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें