एटा जिले में रविवार को बाइक सवार दामाद और सास को तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हाथरस जिले के गांव हीरापुर का रहने वाला सतेंद्र पुत्र भगवान सिंह अपनी सास ओमवती को बाइक पर बैठाकर उनके गांव लाखापुर जा रहा था। गोलकुआं के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सतेंद्र और ओमवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थ्ल पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल था।