महापौर परिषद के अधिवेशन में महापौरों के अधिकार बढ़ाने, शहरों में शत प्रतिशत पानी की पाइप लाइन और सीवर लाइन डालने, हर शहर को हरा भरा बनाना और स्वच्छता अभियान के तहत शहर को साफ-सथुरा बनाना जैसे कार्यों को एजेंडे में शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन महापौर परिषद की कार्यकारिणी गठन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आगरा के महापौर नवीन जैन को अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रदेशों से आए 85 महापौर मौजूद रहे।