आगरा। लोहामंडी निवासी मनोरमा अग्रवाल (70) के देहदान से एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र चिकित्सकीय पढ़ाई कर सकेंगे। देहदान से पहले नेत्रदान भी कराया गया। इससे दो नेत्रहीन दुनिया देख सकेंगे। उनके निधन के बाद पति जवाहर लाल ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी से संपर्क कर ये प्रक्रिया पूरी कराई। उनकी बेटी एकता गर्ग और बेटे वरुण अग्रवाल ने बताया कि रविवार की देर रात निधन होने पर देहदान और नेत्रदान कराया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. कमल भारद्वाज, डॉ. अंजलि शर्मा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल, विष्णु जैन ने मनोरमा अग्रवाल के महादान की सराहना की।