फतेहपुर सीकरी। अलग-अलग दो मामलों में थाना पुलिस द्वारा दो लोगों को शांतिभंग के तहत पाबंद कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया है। बता दें ग्राम सीकरी चार हिस्सा निवासी बादल का सोनू से लेनदेन के लिए विवाद हो गया इस झगड़े के चलते बादल के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरे मामले में जाटव बस्ती निवासी अमित के खिलाफ घरेलू विवाद के चलते शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। दोनों लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।