फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से कार मैकेनिक समेत तीन की मौत, दो महिलाओं सहित तीन घायल

Tue, 30 Nov 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

हादसा हाईवे के बाजना पुल पर हुआ। हादसे में कार चालक और टेंपो चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
मथुरा: सड़क हादसे में मृत युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली हाईवे के बाजना पुल के पास सोमवार तड़के ट्रक ने एक लोडर टेंपो और कार में टक्कर मार दी। इससे कार मैकेनिक समेत तीन की मौत हो गई। दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

थाना हाईवे के गांव आजमपुर निवासी लल्लूराम(32) लोडर टेंपो में सब्जियां लादकर बेचने के लिए फल एवं सब्जी मंडी आ रहा था। उनके साथ टेंपो में उन्हीं के गांव के श्यामबिहारी, लीला(55), सुक्खो देवी और अनारो भी सवार थीं। उधर आगरा की ओर जा रहे आगरा के रामबाग निवासी मैकेनिक अंकित वर्मा (24) की कार बाजना पुल के पास खराब हो गई थी। इसे वह सही कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आए ट्रक ने लोडर टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो बेकाबू होकर कार से जा टकराया। कार अंकित के ऊपर चढ़ गई। इससे अंकित और लल्लू राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही सुक्खो देवी, आनारो देवी और श्याम बिहारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर लीला ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लिया। थाना हाईवे के इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश कुमार ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। चालक घटनास्थल पर ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इकलौता बेटा था अंकित, परिवार में मचा कोहराम
अंकित वर्मा सनी टोयटा सिकंदरा में कार मैकेनिक था। चचेरे भाई ऋषि वर्मा ने बताया कि वह शादी में शरीक होने गया था। अंकित की सड़क हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इकलौता बेटा होने के कारण परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी एक बड़ी बहन खुशबू है। पिता ऑटो चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें