फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर एक और हादसा, ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत

Tue, 09 Jul 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया। आगरा बस हादसे में जहां 29 लोगों की मौत हो गई, वहीं मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में भी एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। इसमें ट्रक चालक और क्लीनर की जान चली गई। 
विज्ञापन


नोएडा से आगरा की ओर जा रहा ट्रक पंचर होने के बाद एक्सप्रेस वे पर खड़ा था, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 65 के समीप हुआ। 

पुलिस के अनुसार मृतकों में ट्रक चालक की शिनाख्त मुरसलीन खान निवासी बरसाना (मथुरा) के रूप में हुई है। जबकि ट्रक क्लीनर की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें