फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफड़ों में संक्रमण से दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित मरीजों की लगातार मौतें हो रही हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से बृहस्पतिवार को एक मरीज को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया, वहीं सात अन्य मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां फेफड़ों में संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत के आठ मरीज पहुंचे। औंछा थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी कोतवाली सिंह की 82 वर्षीय पत्नी शिवधारा को पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। परिजनों ने बुधवार को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बेवर क्षेत्र के गांव शैदपुर निवासी 51 वर्षीय रामविटोला को भी फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत पर बुधवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है। दोनों मरीजों को एक दिन पहले गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें