फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हार्ट अटैक से दो मरीजों की मौत

Fri, 09 Aug 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। जिले के अलग-अलग क्षेत्र निवासी उच्च रक्तचाप के दो मरीजों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।शुक्रवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां ओपीडी में 908 मरीजों को भर्ती कराया गया। 27 मरीज हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन कक्ष में देखी गई। यहां 188 मरीजों को उपचार दिया गया। इसके साथ ही 88 लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड प्रेशर की जांच कराई।
बेवर के गांव बझेरा निवासी भोजराज (60)को शुक्रवार की सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के काशीराम कॉलोनी निवासी सुदामा देवी (60) पत्नी रामकिशन को भी शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें