फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में गैर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती उच्च रक्तचाप और फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला कोंडर निवासी मोती सिंह की 75 वर्षीय पत्नी धनदेवी को उच्च रक्तचाप की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी विशुनदयाल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सूरज सिंह को फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी भी मौत हो गई।
अस्पताल में भर्ती तीन अन्य मरीजों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। इधर, बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी सेवा बंद होने के कारण मरीज इमरजेंसी और फीवर क्लीनिक पर पहुंच रहे हैं। बुधवार को फीवर क्लीनिक पर 70 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 13 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अस्पताल में दो मरीजों की मौत हुई है। दोनों मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उन्हें हरसंभव उपचार दिलाया गया।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें