बाह: चौसिंगी में चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त कराकर डलवाई मिट्टी
- फोटो : संवाद
बाह। चौसिंगी गांव के दो चक मार्ग पुलिस प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराए हैं। नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बताया कि एसडीएम विनोद कुमार ने शिकायत पर चक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पुलिस और राजस्व टीम का गठन किया था। रविवार को चकमार्ग की पैमाइश की, तो पता चला कि चक मार्ग की जमीन पर खेती हो रही है।
चक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टीम को जद्दोजहद करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त फोर्स बुलाए जाने के बाद ही चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त हो सका। मौके पर जेसीबी से मिट्टी डलवाई है। चौसिंगी के ही दूसरे चक मार्ग को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक हीरा सिंह, लेखपाल श्रद्धा भदौरिया, कार्तिकेय सिंह, रवि दत्त आदि रहे।