फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खड़ंजे की पैमाइश कर रही राजस्व टीम के सामने भिड़े 2 पक्ष, 3 गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जैतपुर के क्यारी गांव में राजस्व टीम के सामने ​भिड़ने वाले आरोपी
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के क्यारी गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद खड़ंजे की पैमाइश को पहुंची राजस्व टीम के सामने ही 2 पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट हो गई। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जैतपुर के क्यारी गांव में खड़ंजे पर अतिक्रमण की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने राजस्व टीम गठित कर पैमाइश कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को अधिकारियों के साथ राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। जब राजस्व टीम खड़ंजे की पैमाइश करने लगी, तो रामबहादुर और आज्ञाराम पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में राजस्व टीम के सामने ही हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। झगड़े की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आते ही हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से एक पक्ष के रामबहादुर, हिमांशू तथा दूसरे पक्ष के आज्ञाराम को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जैतपुर ने बताया कि तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें