फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाने के सामने पड़ा था लू से बेचैन हुआ बुजुर्ग, एनजीओ ने हाॅस्पिटल पहुंचाया

Sun, 24 May 2026 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गर्मी से बेचैन बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
बाह। कोतवाली बाह के सामने सड़क किनारे पर जसवंत नगर के 72 वर्षीय सुघर सिंह लू से बेचैन होकर गिर पड़े थे। जानकारी पर एनजीओ एंग्री यूथ के वसीम पठान, अभिषेक राठौर, अनिल यादव मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि लू की बजह से बेचैन हुए बुजुर्ग उठ-बैठ नहीं पा रहे थे। उनको इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की बजह से अस्पताल में ग्लूकोज चढ़ाया गया। सुघर सिंह बेटी के घर आए थे, लेकिन नाम पता नहीं बता पा रहे थे। एनजीओ ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर गर्मी से बेचैन बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना दी थी। पोस्ट से हुई जानकारी पर उनकी बेटी बिजौली की शशि अस्पताल पहुंच गई। शशि ने बताया कि वह बटेश्वर दर्शन के लिए चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें