फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला भोला में अनिल पुत्र रतीराम ने अपने गांव के विष्णु पुत्र सोलूराम से अपने उधारी के 1500 रुपये मांगे, तो दोनों में गाली गलौज होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में विष्णु पक्ष से प्रेम सिंह, सोलूराम पुत्र रघुवर दयाल, भगवान देवी पत्नी सोलूराम, दीपचंद पुत्र सोलूराम व अनिल पक्ष से रतीराम पुत्र मोतीराम, रामकिशोर पुत्र रतीराम घायल हो गए।