महादेव गली में सी सी मार्ग का निरीक्षण करते हुए पूर्व चेयरमैन फोटो स्वयं
फतेहपुर सीकरी। नगर पालिका की ओर से वार्ड संख्या 14 महादेव गली में सीसी सड़क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम ने मंगलवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड सभासद सईद अहमद ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सीसी सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। इस अल्ताफ कुरैशी भी मौजूद रहे।