फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ओमिक्रॉन की दस्तक: लखनऊ से जारी रिपोर्ट में दो मरीजों में हुई नए वैरिएंट की पुष्टि

Wed, 05 Jan 2022 12:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / लखनऊ

सार

मंगलवार को प्रदेश में ओमिक्रॉन के 23 नए मरीज मिले हैं। इनमें आठ लखनऊ और दो आगरा के मरीज हैं।  
विज्ञापन
Omicron - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को लखनऊ से जारी रिपोर्ट के अनुसार ताजनगरी के दो मरीजों में ओमिक्रॉन मिला है। इन मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लखनऊ भेजे गए थे। जांच में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश में ओमिक्रॉन के 23 नए मरीज मिले हैं। इनमें आठ लखनऊ और दो आगरा के मरीज हैं। अब प्रदेश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 31 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीनोम सीक्वेसिंग का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया है। 
27 दिसंबर से तेजी से बढ़े मरीज
आगरा में 27 दिसंबर से कोरोना के नए मरीज तेजी से बढ़े हैं। बीते सात दिनों में 107 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 113 पर पहुंच गई है। मंगलवार को मेयर नवीन जैन, सिकंदरा निवासी एक परिवार के पांच सदस्यों सहित कोरोना के 23 नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 4104 लोगों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि सभी 23 नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। बुधवार को इनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी। मंगलवार तक जिले में कुल 22.12 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 25889 मरीजों में से 25317 ठीक हो चुके हैं जबकि 458 की मौत हो चुकी है। जिले में 113 सक्रिय मरीज हैं। 

आधे से ज्यादा मरीजों में लक्षण नहीं 
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी 113 सक्रिय मरीजों में से 50-55 फीसदी में कोई लक्षण नहीं हैं, यह किसी संक्रमित के संपर्क में आने या फिर यात्रा से लौटने पर जांच में पॉजिटिव मिले। करीब 44 फीसदी मरीजों को हल्का बुखार, खांसी आई थी, जो एक-या दो दिन रही। 

दो मरीज एसएन कॉलेज में भर्ती हुए हैं, जिनमें एक को लकवा पड़ा था और दूसरा मरीज कैंसर रोगी है। राहत की बात है कि किसी के ऑक्सीजन का स्तर, सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर परेशानी नहीं मिल रही है। ऐसे में जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वह वैक्सीन लगवाएं और मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें