फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में फिर से कोरोना का खतरा: पांच और विदेशी महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, नौ हुए सक्रिय मामले

Tue, 30 Nov 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जनपद में अब नौ सक्रिय मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में लगातार तीसरे दिन पांच और विदेशी महिलाएं कोरोना पॉजटिव मिली हैं। शीतल छाया के गिरधर आश्रम में आकर ठहरे विदेशी भक्तों की लगातार पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अधिकारी चिंतित हैं। अब तक इसी आश्रम में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस आश्रम के कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

सोमवार दोपहर आईं रिपोर्ट

विज्ञापन

सोमवार दोपहर में 41 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऑस्ट्रिया से घूमने के उद्देश्य से आई महिला ने निजी लैब में कराई गई जांच में इसकी पुष्टि हुई। रात मे आई रिपोर्ट में रूस और फ्रांस की चार महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। कोरोना पॉजिटिव आए सभी को होम आईसोलेट कर दिया गया है। शहर में अब नौ सक्रिय मामले हो गए हैं।

नए वैरिएंट की जांच के लिए विदेशियों के सैंपल लखनऊ भेजे
वृंदावन आए विदेशी भक्तों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आए सभी 44 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं सैंपलिंग कराई गई है। जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। शीतल छाया क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि जो विदेशी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वे पिछले दो सप्ताह से पहले शीतल छाया, गिरधर आश्रम वृंदावन में टूरिस्ट वीजा पर ठहरे हुए थे। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब यह जांच कर रहा है कि कहीं महिला में नया वैरिएंट तो नहीं है। इसकी पुष्टि करने के लिए सैंपल की जांच के लिए इसे लखनऊ भेजा गया है। विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। रविवार को दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये विदेशी महिला के संपर्क में आए लोग हैं।
विज्ञापन


इस्कॉन में बढ़ाई सतर्कता, कई लोगों के लिए सैंपल 
वृंदावन में लगातार विदेशी भक्तों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इस्कॉन प्रबंधन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके साथ इस्कॉन परिसर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ रही भीड़, खतरे से बेखर लोग
दुनिया भर में नए कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद जहां लोग भयभीत हैं, लेकिन वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। रविवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ रही। मंदिर में ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था और ना किसी ने मास्क लगा रखा था। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा और बढ़ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें