फतेहाबाद फोटो।कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक सीएचसी में भर्ती
- फोटो : Samvad
फतेहाबाद। रिहावली-फतेहाबाद मार्ग पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, ग्राम पूठपुरा कल्यानपुर निवासी प्रदीप पुत्र ब्रह्मजीत अपने साथी राहुल पुत्र राजेंद्र प्रसाद के साथ मीठपुरा गांव में वीडियोग्राफी के बकाया रुपये लेने जा रहा था। रिहावली-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहाबाद भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है।