फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केंद्रीय हिंदी संस्थान के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रमों में 200 से अधिक प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान के अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रमों में हिंदीतर भाषायी प्रदेशों के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ी है। इस वर्ष 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जिनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रकांत कोठे ने बताया कि केंद्रीय हिंदी संस्थान में वर्तमान में हिंदी शिक्षण प्रवीण (डीएलएड समकक्ष), हिंदी शिक्षण पारंगत (बीएड समकक्ष) तथा हिंदी शिक्षण निष्णात (एमएड समकक्ष) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें हिंदी शिक्षण प्रवीण एक वर्षीय, जबकि हिंदी शिक्षण पारंगत और हिंदी शिक्षण निष्णात दो-दो वर्षीय पाठ्यक्रम हैं। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य हिंदीतर भाषायी प्रदेशों के लिए प्रशिक्षित हिंदी शिक्षक और प्रशिक्षकों को तैयार करना है। इस वर्ष 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें