बाह। जैतपुर के नहटौली तिराहे पर रविवार शाम 7 बजे करीब दो बाइकें टकरा गईं। टक्कर के बाद बाइकों समेत दोनों बाइक सवार सड़क पर घिसटा गए। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने घायल बाइक सवार रूपपुरा के विनेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, रीछापुरा के योगेंद्र सिंह, रामकुमार को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।