एसआईआर: बाह के बूथ पर स्थलीय निरीक्षण करते एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला
बाह। विधानसभा क्षेत्र में कच्ची मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 और नाम संशोधन के लिए फार्म-8 भरवाए गए। एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष और सुधीर गिरी ने सभी बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम बाह ने बताया कि नाम जोड़ने के लिए अब तक 1078 लोगों ने आवेदन किया है।
एसआईआर के बाद जारी हुई कच्ची मतदाता सूची में 339350 मतदाताओं की संख्या घटकर 282060 बची है, जबकि 22534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। बीएलओ की तैयार सूची के मुताबिक, 6702 मतदाता मृतक, 33469 मतदाता स्थानांतरित, 3437 मतदाता डुप्लीकेट, 13389 मतदाता अनुपस्थित हैं। कच्ची मतदाता सूची में 361 बूथों की संख्या बढ़कर 385 हो गई है।