आगरा। धर्मांतरण गिरोह के चंगुल से सदर की दो युवतियों को बचा लिया गया। अब दो और लापता युवतियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। उनके भी इसी तरह के गिरोह में होने की आशंका है। इससे पुलिस की टेंशन बढ़ गई है।
मामले पुलिस आयुक्त ने टीम को लगाया है। पूर्व में इन युवतियों की लोकेशन जम्मू कश्मीर की आई थी। सदर क्षेत्र की युवतियों के धर्मांतरण गिरोह के चंगुल में फंसने के बाद से उनके बारे में भी ऐसी ही आशंका जताई जा रही है। इस मामले में भी टीम को लगाया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।