फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: 10 करोड़ के फर्जी बैंक ड्राफ्ट मामले में चार आरोपियों को जेल, मास्टरमाइंड की तलाश

Tue, 25 Feb 2020 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

आरोपियों ने 10 करोड़ का लोन कराने का लालच देकर युवक से चार लाख रुपये ठगे थे। इसके बाद उसे 10 करोड़ रुपये के फर्जी बैंक ड्रॉफ्ट थमा दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के फर्जी ड्राफ्ट मामले में पुलिस ने पिछले दिनों पूछताछ के लिए हिरासत में लिए दो युवकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


जसराना निवासी राहुल गुप्ता को कुछ लोगों ने बहला फुसला कर उससे साढ़े चार लाख रुपये लेकर उसका 10 करोड़ रुपये का लोन कराने का लालच दिया। बाद में इन्होंने राहुल को धोखे में रख कर उससे साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए और उसे दस करोड़ रुपये का फर्जी ड्राफ्ट बना कर थमा दिया। 

जब राहुल गुप्ता ड्राफ्ट भुनाने पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा तो प्रबंधक ने ड्राफ्ट देख कर पुलिस बुला ली। प्रबंधक ने ड्राफ्ट को फर्जी बताते हुए राहुल गुप्ता और उसके साथी लखीमपुर खीरी निवासी राकेश अग्रवाल को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है पुलिस

पुलिस ने उन्हें तीन दिन थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आगरा के खंदारी निवासी विमलेश दीक्षित और होडल (पलवल) निवासी हरप्रसाद पुत्र नेमचंद्र समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। दो दिन पूर्व उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

23 फरवरी को पुलिस ने पीयूष शर्मा पुत्र ब्रजेश चंद्र निवासी इंद्रापुरम राजपुर चौकी आगरा और नरेश दीक्षित उर्फ नरेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी हसनपुर (पलवल) को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि कुल चार लोग इस मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। फर्जीवाड़ा और धोखादड़ी के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें