रेलवे के चौकीदार के साहस से बच गई महिला की आबरू
महिला को अगवा करने के बाद उनके जीजा ने अपने घरवालों और पुलिस को सूचना दे दी। वह आरोपियों की तलाश में लग गया। उधर, युवक महिला को पनवारी गांव में रेलवे ओवरब्रिज के पास ले गए। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला का शोर सुनकर रेलवे के चौकीदार बलवीर आ गए। उन्होंने साहस दिखाते हुए युवकों से लोहा लिया। मगर, युवक उनसे भी मारपीट करने लगे।
इसी बीच महिला ने मोबाइल से पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस लोकेशन मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गई। तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस की पड़ताल में आरोपियों का पता चल गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि आरोपियों में धर्मवीर और दलवीर हैं। वह रुनकता के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।