फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेबिट कार्ड बदल कर खाते से रुपये पार करने वाले दो शातिर पकड़े

Sun, 08 Dec 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एटीएम बदल कर खाते से रूपये निकालने बाले शातिर अपराधी।
विज्ञापन
मैनपुरी। डेबिट कार्ड बदल कर लोगों के खाते से पलक झपकते ही लाखों रुपये उड़ाने वाले दो शातिर रविवार को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए। एसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले हैं। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शहर के मोहल्ला कटरा निवासी नंद किशोर ने शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि उनके कर्मचारी भूपेंद्र ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम से दो किस्तों में 7 और 8 हजार रुपये निकाले थे। कैश गिनने के दौरान वहां मौजूद लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद कर्मचारी वहां से चला आया। इसके कुछ देर बाद खाते से 1.20 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जब डेबिट कार्ड देखा तो उनका नहीं था। शिकायत मिलने के बाद जांच साइबर थाना पुलिस को दी गई थी। साइबर थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, एसआई अमित सिंह ने टीम के एक्सपर्ट महीपाल सिंह, सरयू कुमार, मनोज कुमार के साथ जांच शुरू की। सीसीटीवी आदि चेक किए गए तो कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकालने वाले शातिरों का पता लग गया।
रविवार को टीम ने दो ठगों को कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो अपने नाम संकित तोमर निवासी नगला धीमर जनपद एटा और बबलू उर्फ अजय यादव निवासी प्रहलादपुर सोरों, कासगंज बताया। इनके कब्जे से 72 हजार रुपये की नकदी, 58 डेबिट कार्ड और दो बाइकें बरामद हुईं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं। बबलू पर 8 और संकित पर 10 आपराधिक मामले गाजियाबाद, एटा, हाथरस आदि थानों में दर्ज हैं। यह लोग कई वर्षों से इसी तरह एटीएम के बाहर खड़े होकर घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं। दोनों आरोपी बरेली, बुलंदशहर, कन्नौज, लखनऊ, एटा, गाजियाबाद व अन्य जगहों से भी जेल जा चुके हैं। चालान करने के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें