आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र में आईएसबीटी के पास बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हुई है। दोनों युवक एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र थे। वे अपने सहपाठी को बोदला छोड़कर वापस बाइक से लौट रहे थे। तभी किसी वाहन से टक्कर होने पर घायल हो गए, अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।