फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा-चिकसाना रेलखंड पर 2 से 7 मई तक बंद रहेंगे दो फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा| आगरा-बांदीकुई रेलखंड पर अछनेरा-चिकसाना के बीच स्थित फाटक संख्या 21 और 23 पर मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। फाटक संख्या 21 पर 2 से 5 मई तक और फाटक संख्या 23 पर 6 से 7 मई तक यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बुधवार को बताया कि फाटक संख्या 21 पर 2 मई सुबह 8 बजे से 5 मई शाम 7 बजे तक मरम्मत कार्य होगा। इस दौरान वाहनों को फाटक संख्या 20 एवं 22 से होकर गुजरना होगा। वहीं फाटक संख्या 23 पर 6 मई सुबह 8 बजे से 7 मई सुबह 8 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान यातायात फाटक संख्या 24 एवं 22 से होकर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें