खेरागढ़। कस्बे में सोमवार रात को एक परचून की दुकान में चोरी की वारदात हो गई। पीड़ित दुकान स्वामी बॉबी ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर वारदात का पता चला। जब वह पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे दो लाख रुपये गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद