पिनाहट। कस्बे के ग्राम बसई अरेला में श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को कथाव्यास आचार्य ब्रजमोहन जी महाराज ने भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति आत्म समर्पण सबसे बड़ा दान है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कथाव्यास को चांदी का मुकुट और मालाएं पहनाईं। इस मौके पर परीक्षित कैलाश चंद शर्मा, वासुदेव पाराशर, रामसुंदर बाबूजी, बृजेश, डॉ. भगवानदास, धर्मेंद्र पाराशर, उमेश शर्मा और अल्लू उपाध्याय आदि माैजूद रहे। संवाद