फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दर्दनाक हादसा, दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हा समेत दो की मौत

Wed, 26 Jun 2019 09:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील/मांट (मथुरा)
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर घायल दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब सवा आठ बजे नौहझील-मांट मार्ग पर दुल्हन को लेकर आ रही कार बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दूल्हे और उसकी बुआ की मौत हो गई जबकि दुल्हन की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


कार में बैठे चार लोग घायल हुए हैं। बरात नौहझील के गांव आंधरे की गढ़ी से हाथरस जिले के गांव नगला बीरवल में गई थी। जिन घरों में शादी की खुशियां छाईं थीं वहां मंगलवार को मातम पसर गया है।

नौहझील के गांव आंधरे की गढ़ी (नौशेरपुर) निवासी ईंट भट्ठा मजदूर विनोद के बेटे पिंटू की बरात सोमवार की शाम को हाथरस जिले में सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला बीरवल में गई थी। यहां ओमप्रकाश की बेटी सर्वेश के साथ पिंटू का विवाह हुआ। मंगलवार की सुबह को बरात वापस लौट रही थी। दूल्हा पिंटू और दुल्हन सर्वेश कार में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार को पिंटू का फूफा बुलंदशहर के गांव हजरतपुर निवासी नीरज चला रहे थे। नीरज की पत्नी पुष्पा समेत चार लोग कार में थे। जब कार प्रेमनगर गांव के पास आई तो चालक फूफा नीरज को झपकी आ गई। 

इससे कार बेकाबू होकर सड़क पर बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में दूल्हे पिंटू (22) और उसकी बुआ पुष्पा (35) की मौत हो गई जबकि दुल्हन सर्वेश गंभीर घायल हुई।

घायल शशि, संतोष, मोहिनी और नीरज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस हादसे से दोनों शादी वाले घरों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें