फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भीषण हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से उड़े ऑटो के परखच्चे, पिता-पुत्र की माैत और तीन लोग घायल; VIDEO

Sun, 10 May 2026 10:48 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एंबुलेंस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला-अछनेरा रोड पर थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी में शनिदेव मंदिर के पास रविवार सुबह एम्बुलेंस ने ऑटो में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस को लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज बिचपुरी के मुताबिक मृतक नेमसिंह 36 वर्ष पुत्र रोशन और शिवम 14 वर्ष पुत्र नेमसिंह हैं। वहीं, कांता, निखिल और प्रशांत घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एस एन अस्पताल भिजवाया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक क्षेत्र के गांव सदरवन के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली में रहते थे। ऑटो में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। 
विज्ञापन


http://
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें