फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, बच्ची सहित दो की मौत, 24 घायल

Mon, 04 Oct 2021 02:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें मासूम बच्ची समेत दो की मौत हो गई, जबकि 24 भट्ठा मजदूर घायल हो गए। ये सभी कैंटर में सवार होकर राजस्थान जा रहे थे।  
विज्ञापन
एटा: हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव अल्लेपुर के पास बरेली हाईवे पर सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे बरेली से आ रहा कैंटर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। इस भीषण सड़क हादसे में कैंटर में सवार एक मासूम बच्ची और युवक की मौत हो गई। इनकी पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


कैंटर में सवार 24  लोग घायल हुए हैं। ये सभी भट्ठा मजदूर हैं। इनमें से 14 घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया है। कैंटर में सवार पप्पू नामक युवक ने बताया कि कैंटर में 40 लोग बच्चों सहित सवार थे। सभी लोग जिला बरेली थाना भुता क्षेत्र के गांव गुलाब नगर के रहने वाले हैं। 

साहस: बदमाशों से भिड़ गईं आगरा की प्रेमलता, फायरिंग से भी नहीं घबराईं, बड़ी वारदात होने से बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर में सवार होकर राजस्थान स्थित जिला टोंक में एक भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। गांव अल्लेपुर के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। थाना पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भिजवाया, जहां से 14 लोगों को बरेली रेफर किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें