फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, दो सवारों की मौके पर मौत, आक्रोश, जाम लगाने की कोशिश

सार

बाईपास मार्ग पर हजारा नहर पुल के पास बुधवार की सुबह तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक के चालक ने आटो को रौंद दिया।इस बीच मौका पाकर आटो का का चालक मौके से फारार हो गया।आक्रोशितों का यह भी आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस ने दुघर्टना करने वाले ट्रक को नहीं रोका जिससे ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कासगंज के ढोलना में बिलराम हजारा नहर पर सडक हादसे में मृतकों के शव को पोस्टमार्टम को ले जाती पुलि? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। बाईपास मार्ग पर हजारा नहर पुल के पास बुधवार की सुबह तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक के चालक ने आटो को रौंद दिया। हादसे में आटो सवार एक महिला व एक युवक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सवार अन्य यात्री गंभीर रुप से घायल हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ईंटे डालकर जाम लगाने की कोशिश और पीछे से आ रहे वाहनों को लौटा दिया। इसबीच घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत किया। इस बीच मौका पाकर आटो का का चालक मौके से फारार हो गया। घायल व्यक्ति मृत महिला का पति है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसे में मृत महिला सूरजमुखी 45 पत्नी ओमप्रकाश एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के टिकाथर गांव की तथा मृत युवक मोहित (18) पुत्र पुष्पेंद्र ढोलना थाने के जहांगीरपुर गांव का निवासी था। मृत महिला सूरजमुखी के पति ओमप्रकाश हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए। जबकि हादसे के बाद आटो चालक मौके से फरार हो गया।
बताया कि आटो सवारियों को लेकर कासगंज से ढोलना की ओर जा रहा था। जैसे ही आटो बिलराम हजारा नहर बाईपास पर पहुंचा, तभी सोरों की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने आटो को रौंद दिया। आटो और ट्रक के टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बिलराम पुल के पास ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी। इसके बाद भी ट्रक चालक मय ट्रक भागने में सफल रहा। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क पर ईंटे डालकर जाम लगाने की कोशिश की। आक्रोशित लोगों ने पीछे से आ रहे वाहनों को आगे नहीं निकलने दिया और वाहनों को वापस कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ अजीत चौहान और कासगंज व ढोलना थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे लोगों को पुलिस के अधिकारियों ने समझाया। आक्रोशितों का यह भी आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस ने दुघर्टना करने वाले ट्रक को नहीं रोका जिससे ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। एक घंटे तक घटनास्थल पर आक्रोश का माहौल बना रहा। आक्रोश शांत होने पर पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें