फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में घूम रहे हैं चोर: यात्रीगण जरा रहें सावधान, जीआरपी और आरपीएफ तीन बदमाश दबोचे

Fri, 14 Jul 2023 12:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस को देख जहां आप खुद को सुरक्षित महसूस करते  हैं, वहीं ये खबर आपको हैरान कर देगी। दरअसल जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने तीन ऐसे बदमाशों को दबोचा है, जो पुलिस की वर्दी में घूमकर यात्रियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जीआरपी और आरपीएफ ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है। इनका सरगना मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर चलती ट्रेन में यात्रियों के कीमती सामान चोरी करता था। उसे तीन लाख के गहने और मोबाइल जब्त करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि गिरोह का मुखिया लोकेश (निवासी नगला चंद्रभान मथुरा) मध्यप्रदेश पुलिस के आरक्षी की वर्दी में ट्रेन में सफर करता था। वर्दी में होने के कारण टीटीई और जीआरपी से भी बच जाता था। एसी, स्लीपर में यात्रियों के कीमती सामान को चिह्नित कर लेता था। 
विज्ञापन

मौका पाकर ये कीमती सामान लेकर किसी भी स्टेशन पर उतर जाता था। इसके अन्य साथी फिरोजाबाद फरिहा के आकाश, अमरूपुरा लादूखेडा सैंया के अनिल भी कीमती सामान चोरी कर अपने साथी वर्दीधारी लोकेश के साथ आसानी से निकल जाते थे। इनके पास से 3 लाख के गहने, पुलिस की वर्दी और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें