फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो प्रधानाध्यापक निलंबित, खंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 12 Mar 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विकास खंड किशनी के प्राथमिक विद्यालय नगला चकर पर निरीक्षण करने पहुंची बीएसए। स्रोत ​शिक्षा विभ
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बुधवार को किशनी और करहल क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षण कार्य में लापरवाही और एमडीएम में मानक पूरे न मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया। खंड शिक्षाधिकारी करहल को करहल क्षेत्र में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चार अन्य शिक्षकों और दो शिक्षा मित्रों का भी वेतन काटते हुए मानदेय रोका गया।
विज्ञापन

बीएसए ने हेमंत यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय समान, किशनी को स्कूल में स्टाफ के अनुपस्थित रहने के बाद भी अनुपस्थिति न लगाने पर निलंबित कर दिया। जबकि यासीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर सौज को विद्यालय के निरीक्षण में एक भी शिक्षक उपस्थित न होने पर निलंबित कर दिया।
प्राथमिक विद्यालय चकर किशनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेहा खुर्द करहल और प्राथमिक विद्यालय सौज करहल में निरीक्षण के समय एक भी शिक्षक और शिक्षा मित्र व अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। बीएसए ने सभी का वेतन, मानेदय काटने के निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त अंबरपुर सौज करहल में अध्यापक दुर्गेश कुमार अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटा। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौराईपुर में प्रधानाध्यापक को शिक्षण कार्य में लापरवाही पर चेतावनी जारी की। प्राथमिक विद्यालय समान पर दिव्या अवस्थी, अर्चना और प्रतिभा पाल अनुपस्थित मिलीं सभी का वेतन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चौराईपुर पर शिक्षा मित्र ज्ञान देवी और सर्वेद्र प्रताप अनुपस्थित मिले दोनों का मानदेय काटा। यहां के प्रधानाध्यापक के वेतन से एमडीएम में लापरवाही पर तीन माह की 50 प्रतिशत परिवर्तन लागत की रिकवरी के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें