श्रीबांके बिहारी मंदिर में मंगलवार की रात सुरक्षा गार्ड आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। पकड़े गए दोनों गार्ड राजकुमार तथा धर्मेंद्र बताए हैं।
विश्वविख्यात बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार की रात मामूली किसी बात पर लेकर दोनों गार्ड में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों आपस में भिड़ गए। इससे मंदिर में दर्शनार्थ आए श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई।
विवाद की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने दोनों सुरक्षा कर्मियों को थाने ले गई। जहां से पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया।