भोगांव। गांव मौजेपुर हविलिया में चंदे के विवाद को लेकर एक ही पार्टी के दो नेताओं के बीच ठन गई। बात गाली-गलौज के बाद धमकी तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऑडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
चर्चा है कि मौजेपुर हविलिया में रहने वाले एक नेता जो पूर्व में किसी अन्य पार्टी में थे। उनका चंदे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तथाकथित ने बूथ अध्यक्ष को फोन कर जमकर गालियां दीं। गाली-गलौज का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर स्थानीय नेता कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक वायरल वीडियो की प्रमाणिकता को लेकर किसी ने पुष्टि नहीं की है। ऐसे में गाली-गलौज का ऑडियो स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना है।