फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 15 मिनट तक बरसाईं गोलियां, कई घायल

Sat, 07 Dec 2019 06:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना टूंडला क्षेत्र में शनिवार को गांव टूंडली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से फायरिंग और पथराव हुआ। लगभग 15 मिनट तक हुई फायरिंग के चलते क्षेत्रीय लोग दहशत में आ गए। 
विज्ञापन


फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी है। जिन्हें आनन-फानन में आगरा भेजा गया। पथराव में भी कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना को लेकर एसपी सिटी समेत सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। 

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे धर्मवीर पुत्र छोटेलाल, आदेश व सूरज पुत्रगण गजेन्द्र और मोनिका पत्नी सूरज का गांव के ही ओमवीर पुत्र सुखवीर सिंह, संदीप उर्फ रिंकू पुत्र जयवीर सिंह से विवाद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घायल आगरा रेफर

देखते ही देखते पथराव व फायरिंग शुरु हो गई। गोली लगने से ओमवीर और संदीप उर्फ रिंकू घायल हो गए। पत्थर लगने से पंकज समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से गोलियां चलीं। 

इस दौरान बचने के लिए लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने मकानों की छतों से कई खाली खोखे बरामद किए हैं। सड़कों पर पड़ी ईटें पथराव की कहानी अपने आप बयां कर रही थी। 

सूचना पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार समेत सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। 

घटना में पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें