फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हेरिटेज ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसी दो बच्चियां, दमकल बुलानी पड़ी...एक घंटे बाद इस हाल में मिलीं

Sun, 01 Jun 2025 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बिड़ला मंदिर क्षेत्र में बनी हेरिटेज ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बच्चियां फंस गईं। काफी प्रयास के बाद भी उनको बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला जा सका। 
 
विज्ञापन
लिफ्ट खोलने का प्रयास करती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोविंद नगर के बिड़ला मंदिर क्षेत्र में बनी हेरिटेज ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट में शुक्रवार की रात को दो बच्चियां फंस गईं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों और दमकल की टीम ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर दोनों बच्चियों को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने लापरवाही बरतने पर अपार्टमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


 

सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात को सूचना मिली कि बिड़ला मंदिर के सामने हेरिटेज ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बच्चियां फंस गई हैं। वह और गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह मौके पर पहुंच गए। यहां जानकारी हुई कि फ्लैट नंबर 18 निवासी राजू अग्रवाल की बेटी आराध्या (9) तथा फ्लैट नंबर 204 निवासी हरीश कुमार की बेटी हरिप्रिया (7) लिफ्ट में फंस गई हैं। दोनों बच्ची जोर-जोर से रोने लगीं तो लोगों की इसकी जानकारी हुई।

 
विज्ञापन

सीओ सिटी के आदेश पर थाना प्रभारी और दमकल की टीम ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक लिफ्ट में दोनों बच्ची फंसी रहीं। दोनों बच्ची को सकुशल देखकर उनके परिवार ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी ने बताया कि शुक्रवार की रात को दोनों बच्ची नीचे से ऊपर जा रही थीं। तभी वह बंद हो गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि लिफ्ट की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई। इसी कारण रास्ते में लिफ्ट रुक गई। सोसाइटी अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें