फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढाय में दबी दो परिवार की खुशियां, पूरे गांव में कोहराम

Thu, 04 Jan 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
‌बच्चियों के शव निकालने के लिए जेसीबी से हुई खोदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में घर के लिए मिट्टी लेने गई दो बालिकाओं की ढाय में दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में दो परिवार की बेटियों की मौत से कोहराम मच गया। घटना थाना मिरहची के गांव कन्हई की है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ढाय में दबकर शिवानी (08) पुत्री सोमेंद्र और रंजनी (12) पुत्र राम गोपाल की मौत हो गई। दरअसल, गांव से पांच किशोरी पीली मिट्टी लेने के लिए गांव से बाहर खेतों में बनी ढाय से मिट्टी लेने गई थी।

अभी मिट्टी खोद ही रही थी कि अचानक ढाय की एक तरफ से मिट्टी गिरने की आवाज हुई, इसके बाद तीन बालिकाएं तो बाहर आ गई।
Trending Videos
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक खोदाई

घटना के बाद घटनास्‍थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मगर दो मिट्टी खोदने में लगी रही। जब तक बाहर निकली बालिकाएं कुछ कह पाती। इससे पहले मिट्टी की ढाय गिर गई। जिसमें दबकर दो परिवार की बेटियों ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। दो बालिकाओं को निकाले जाने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक एक के बाद एक कर दो जेसीबी को चलवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें