फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो दोस्तों का सफर रोडवेज बस ने रोका, हादसे में हुईं मौत

Mon, 20 May 2019 04:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अवागढ़ में तेज गति से जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी हैदर अली (22) पुत्र अंसार अली अपने साथी सुखवीर (24) पुत्र महाराजसिंह निवासी पिपहेरा के साथ बाइक से कस्बा अवागढ़ जा रहे थे।

बाइक लेकर दोनों दोस्त अवागढ़ और एका थाना बार्डर के पास पहुंचे थे। उसी समय तेज गति से जा रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से पुलिस दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजनों के साथ ही फिरोजाबाद के एका थाने एसआई लक्ष्मीराज भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे। 

घटना स्थल एका थाने का होने के कारण वहां की पुलिस मृतक के शव को फिरोजाबाद पोस्टमार्टम के लिए ले गई। वहीं एक साथ हुई दो लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद दो परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें