फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय टैंकर की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक घायल

Mon, 05 Nov 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में सोमवार शाम को भीषण हादसा हो गया। जमुनापार के बलदेव रोड पर टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बाइक सवार तीनों दोस्त महावन से अपने घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर टैंकर को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम भेजा है। वहीं दिवाली से पहले युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। 
 
थाना जमुनापार के प्रताप नगर (लक्ष्मीनगर) निवासी गोपाल (20) पुत्र रामकिशन, लक्ष्मीनगर पैंठ निवासी विशाल (22) पुत्र ओमप्रकाश और राया निवासी गोपाल पुत्र सुरेश तीनों दोस्त हैं। सोमवार की देरशाम महावन से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार थे तीनों

एक ही बाइक पर तीनों युवक सवार थे। बलदेव रोड पर अजय नगर के पास टैंकर को ओवरटेक करते हुए बाइक सवार तीनों टैंकर की चपेट में आ गए। टैंकर के नीचे आने से प्रतापनगर निवासी गोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, बाकी दोनों घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विशाल को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दो दोस्तों की मौत हुई है। हेलमेट किसी ने नहीं लगा रखा था। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। त्योहार से पहले मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें