फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसओजी के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन



थाना बिछवां पुलिस ने एसओजी के नाम पर जीटी रोड पर गुटखा लेकर आने वाले वाहनों से वसूली करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक ढावा संचालक है। टैक्स चोरी कर वाहनों में माल लादकर ले जाने वाले बड़े वाहनों से अवैध वसूली का खेल बिछवां क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा था। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि कुछ लोग एसओजी व स्थानीय पुलिस के नाम पर टैक्स चोरी करने वाले वाहन चालकों से वसूली करते है। सोमवार को पंकज यादव निवासी बलरामपुर थाना कुरावली को गिरफ्तार किया गया। एक मिनी ट्रक जिससे सैल टैक्स की चोरी करके गुटखा दिल्ली से सीतापुर ले जाया जा रहा था, उसे कब्जे में लिया है। पूछताछ में मिनी ट्रक के चालक ने अपना नाम रजनेश निवासी नगला मुईया थाना छिबरामऊ कन्नौज बताया। पुलिस ने रजनेश, पंकज यादव व प्रशांत त्रिपाठी निवासी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिनी ट्रक में बरामद हुए माल की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। सेल टैक्स विभाग को कार्रवाई के संंबंध में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें