फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इलाज के दौरान महिला की मौत चिकित्सक पर लगाया आरोप

Mon, 17 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव विजयपुर की महिला की आगरा के एक अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन सोमवार को शव लेकर गांव आए, स्थानीय निजी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर निवासी अवध किशोर ने 12 नवंबर को पत्नी सविता देवी (26) को कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। सविता को पेट दर्द हो रहा था, आराम न होने के बाद 13 नवंबर को आगरा रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान सविता की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आए और थाना कुरावली पहुंच कर स्थानीय चिकित्सक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें