फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जैन मंदिर के जमीन विवाद में दो तहरीर, पुलिस ने मांगे दस्तावेज, कब्जे की कोशिश का आरोप, थाने पहुंचकर लोगों ने किया था हंगामा

Tue, 30 Jun 2026 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रकाबगंज थाने से 100 मीटर दूर स्थित खाली पड़ी जमीन के मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जैन समाज ने कब्जे की कोशिश और चाैकीदार से मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट की शिकायत की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जमीन से संबंधित दस्तावेज भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जैन मंदिर की खाली जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप जैन समाज ने लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन के मामले में कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। इसके बावजूद धार्मिक आयोजन के पोस्टर लगाए गए हैं। रविवार को इस मामले में हंगामा हुआ था। बड़ी संख्या में लोग थाने आए थे।
जैन समाज की ओर से रमेश चंद्र ने तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जैन मंदिर की खाली जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जे का प्रयास किया। चाैकीदार के रोकने पर उसके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मोतीलाल शिवहरे की ओर से तहरीर दी गई। उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। विरोध पर मारपीट की गई। मामले में पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जमीन से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए बोला गया है। सीसीटीवी फुटेज में मारपीट नजर नहीं आई। घटना के समय भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें