फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धान बेचने जा रहे दो किसानों की सड़क हादसे में मौत

Sun, 10 Nov 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धान बेचने जा रहे दो किसानों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

- जीटी रोड पर महादेवा के पास हुई दुर्घटना, दो लोग हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा से पिकअप में धान लाद कर एटा बेचने जा रहे दो किसानों की कुरावली क्षेत्र में महादेवा के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना पीछे से आ रही दूसरी पिकअप के टक्कर मारने की वजह से हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी किसान गुरुचरन जाटव (55) रविवार की सुबह तड़के अपने धान बिक्री करने के लिए पिकअप में लादकर जनपद एटा की मंडी जा रहे थे। उनके साथ ही गांव निवासी संजीव राजपूत (45) मूल पता नगला टकुरिया दन्नाहार, सत्यराम उर्फ लालू और रोहित कुमार भी अपना धान लेकर साथ जा रहे थे। सभी लोग तड़के ही गांव से निकल गए थे। सुबह करीब 5.30 बजे पिकअप जब थाना कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव महादेवा के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही दूसरी पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के अनियंत्रित हुई पिकअप मार्ग पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुचरन जाटव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं संजीव को जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो घायलों सत्यराम उर्फ लालू और रोहित कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें