फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारिश से राहत कम और आफत ज्यादा, कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

Fri, 21 Apr 2023 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

दोनों किसान झोपड़ी में सो रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरी, जिससे आग लग गई। दोनों किसानों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में आंधी बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों पर ओलावृष्टि का कहर भी टूटा। आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पटियाली इलाके में बिजली गिरने से थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम राजेपुरकुर्रा पदम नगला में दो किसानों की मौत हो गई। मृतक किसानों का नाम भूरे पुत्र कमल सिंह व अरविंद पुत्र गंधर्व सिंह है। बिजली गिरने की घटना तड़के चार से पांच बजे के आस पास हुई। दोनों किसान खेत में पेड़ के पास पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। बिजली गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। आग और बिजली की चपेट में आ कर किसान पूरी तरह से जल गए। 

परिवार के लोग भी हादसे की खबर मिलते ही खेत पर पहुंच गए। परिवार में चीत्कार मच गया। ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पटियाली तहसील के एसडीएम रवेंद्र कुमार व अन्य राजस्व कर्मी मौके पर गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें