फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैला रही पेठे की दो फैक्टरियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगरिया थारू में सोमवार को प्रशासनिक और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहीं पेठे की दो फैक्टरियों को सील कर दिया है। प्रदूषण फैलाने के आरोप में फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ग्राम नगरिया थारू में अवैध रूप से चल रही पेठे की फैक्टरियों पर एसडीएम जेपी पांडेय के अगुवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्टरियों को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि फैक्टरी में कोयला और लकड़ियों का प्रयोग किया जा रहा था, जो टीटीजेड क्षेत्र में प्रतिबंधित है। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा था। जांच में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी भी नहीं मिली। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, नायब तहसीलदार सौरव कुमार और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें