फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के दो डॉक्टर और मैनेजर संक्रमित, व्यवस्थाएं हो रहीं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में एक के बाद एक डॉक्टर और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। बुधवार को अस्पताल के दो प्रमुख डॉक्टर और मैनेजर कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीके दुबे और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आदर्श सेंगर बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अतिरिक्त अस्पताल की व्यवस्थाएं देख रहीं मैनेजर वरुणा पूनम, स्टाफ नर्स महेंद्र सिंह राठौर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। पूर्व में अस्पताल में एक एक्सरे टेक्नीशियन, एक एलटी, दो स्टाफ नर्स भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टरों की पहले से ही कमी चल रही है। दो डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमित होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे कोविड-19 के तहत पूरी सुरक्षा के साधनों का प्रयोग करें। गंभीर मरीजों का उपचार करते समय पीपीई किट का प्रयोग करें।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों की पहले से ही कमी चल रही है। ओपीडी सेवा शासन के निर्देश पर बंद है लेकिन इसके बाद भी इमरजेंसी और कोविड-19 के मरीजों की देखभाल सबसे महत्वपूर्ण है। एलटू में दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है। जो दो डॉक्टर संक्रमित मिले हैं उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें