फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने से वृद्धा सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार व सांस लेने में दिक्कत के चलते शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई। 11 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ताल दरवाजा निवासी 55 वर्षीय आजाद को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 57 वर्षीय पत्नी ममता मिश्रा को सांस लेने में दिक्कत होने पर बृहस्पतिवार को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 11 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें